फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत के विरोध में लगाया जाम

Fri, 01 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
accident
सोनू फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
मुजरिया (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम बदायूं-दिल्ली हाईवे पर पिकअप की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक लेकर मुजरिया चौराहे की ओर आ रहा था। विरोध में लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुजरिया निवासी सोनू (16) पुत्र नवलकिशोर एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। परिवारवालों के मुताबिक सोनू बृहस्पतिवार शाम बाइक लेकर घर से मुजरिया चौराहे की ओर जा रहा था। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाए था। वह गांव से निकलकर कुछ दूर पहुंचा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इधर मौके पर छात्र के परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। कुछ देर जाम लगा रहा। उसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। छात्र दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। संवाद

मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed