{"_id":"6154c31c8ebc3ef8c3794d30","slug":"accident-badaun-news-bly461308686","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
रिहान फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
Link Copied
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहशीरी में मंगलवार रात मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बुधवार दोपहर उसके शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला चाहशीरी निवासी रिहान 28 मंगलवार रात अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया और वह चीखते हुए गिर पड़ा। ये देखकर परिवारवाले दौड़ पड़े। उन्होंने आकर युवक को उठाया। तब तक युवक की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। परिवार वाले उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवारवाले युवक का शव अपने घर ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। बुधवार सुबह परिवारवालों ने बिना पोस्टमार्टम के उसके शव को दफन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।