{"_id":"613bb01a8ebc3e74e856ed81","slug":"accident-badaun-news-bly459197273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल के तार में करंट आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल के तार में करंट आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनगला में शुक्रवार रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
22 वर्षीय बबलू के घर के बाहर शुक्रवार शाम भैंसें बंधीं थीं। उनके घर के सामने ही बिजली का पोल है। उसे रोकने के लिए एक तार बंधा हुआ है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बबलू घर के बाहर बंधी भैंसों को खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ पोल के तार से स्पर्श हो गया। इससे बबलू की करंट लगने से मौत हो गई। बबलू तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई पंजाब में मजदूरी करते हैं। मझले भाई रिक्शा चलाते हैं। उनके पिता नहीं हैं। बबलू की मौत की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद