{"_id":"611818638ebc3edfba2bf4f7","slug":"accident-badaun-news-bly4564604138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाते समय डूबे दो किशोर
विज्ञापन
अरुण। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कनेई गांव में शनिवार दोपहर दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई तालाब में नहाने के लिए गए थे । परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शव घर ले गए।
ग्राम कनेई निवासी कृष्ण (16) पुत्र दीनदयाल और उसका चचेरा भाई अरुण (13) पुत्र वीरपाल शनिवार दोपहर अपने गांव से करीब एक किमी दूर दातागंज-बरेली रोड किनारे गंढ़हा मोड़ पर स्थित तालाब में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने दौरान अरुण पानी में डूबने लगा। उसे देखकर कृष्ण बचाने के लिए पहुंचा। उसने अरुण को बचाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका और दोनों डूब गए। इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को डूबते हुए देखा तो एक व्यक्ति तालाब में कूद गया। उसने दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला। कृष्ण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अरुण की सांसें चल रहीं थीं। लोगों की सूचना पर दोनों के परिवारवाले वहां पहुंच गए। परिवार वाले अरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल परिवारवाले उनके शव घर ले गए हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार राजकुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायतनामा भरवाने की कार्रवाई शुरू करा दी है। संवाद

कृष्ण। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN