{"_id":"6116c41f8ebc3ee06b2ddb26","slug":"accident-badaun-news-bly456359621","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक पार्सल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक पार्सल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
शेखूपुर पुलिस चौकी पर खड़ा डाक पार्सल वाहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार डाक पार्सल वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले पति और बेटे को रेफर करा ले गए हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी कमलेश (45) पत्नी शिशुपाल की शुक्रवार को तबीयत खराब थी। इससे वह सुबह साढ़े दस बजे अपने पति और बेटे विकास (18) के साथ बाइक पर दवा लेने राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहीं थीं। बाइक शिशुपाल चला रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 पर पहुंची, जैसे ही उन्होंने बाइक राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर घुमाई। इसी दौरान उझानी की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर पीछे बैठीं कमलेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिशुपाल और उनका बेटा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर शेखूपुर चौकी इंचार्ज खुर्शीद अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, यहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवारवालों के पहुंचने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद