फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

प्राइवेट बस और पिकअप में भिड़ंत, 24 लोग जख्मी

Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
accident
पेड़ से टकराई पिकअप। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर (बदायूं)। फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार को अलापुर थाना क्षेत्र में खरखोली पेट्रोल पंप के नजदीक एक प्राइवेट बस और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद प्राइवेट बस सड़क पर पलट गई तो पिकअप पेड़ में जा घुसी। हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस वक्त प्राइवेट बस सवारियों को लेकर म्याऊं से बदायूं आ रही थी। बस में करीब 40 सवारियां बैठीं थीं। बस अलापुर थाना क्षेत्र में खरखोली पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि बस नियंत्रित नहीं हो पाई और बीच सड़क पर ही पलट गई। इसके अलावा पिकअप सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टिस के मोटे पेड़ से टकरा गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर पिकअप में ही फंस गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पाकर आसपास के गांवों के काफी लोग आ गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया। फिर एंबुलेंस से करीब 16 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा आठ घायल ऐसे थे, जिनके मामूली चोटें थीं। उन्होंने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया और अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने पिकअप का अगला हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। फिर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उसका नाम पता नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

-
हादसे में यह लोग हुए घायल
उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय निवासी सुखदेवी (70) , अलापुर के गोठा निवासी वीरेंद्र पाल (50), उनकी पत्नी विमलेशा देवी (45), म्याऊं निवासी नेमा देवी (55) पति सत्यपाल, श्यामवीर, बाराकलां निवासी अमन (18), सखानू निवासी मतलूम (45), म्याऊ के बमनी निवासी मरजीना बेगम (30), बेटा कासिम खान (5), बेटी काविया (4), अकबरपुर निवासी फूलसिंह (55), बमनी निवासी थम्मन (65), अलापुर निवासी अखलाख (55), आजम खां, अशरफ (27), कादरचौक के मामूरगंज निवासी अन्नू सिंह (40) आदि। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी बस को सीधा करते लोग। संवाद

हाईवे पर पलटी बस को सीधा करते लोग। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed