फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बैंक चेकिंग को निकले सिपाही पर सांड़ का हमला, हाथ टूटा

Tue, 10 Aug 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। कोतवाली से बैंक चेकिंग के लिए ड्यूटी पर निकले सिपाही पर एक सांड ने हमला कर दिया। सांड़ ने सिपाही को पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया। सांड़ फिर से हमला करता, उससे पहले ही राहगीर भी बचाव में आ गए। उन्होंने सांड़ को दौड़कर सिपाही को बचा लिया। हमले में सिपाही का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

घटना रेलवे रोड पर सोमवार पूर्वाह्न में एचडीएफसी बैंक के पास हुई। कोतवाली में तैनात सिपाही अंकुर चौधरी की बैंक चेकिंग में ड्यूटी लगी थी। वह बाइक खड़ी करके बैंक की तरफ बढ़े, तभी पीछे से सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ पीछे से ही दौड़ा चला आया था। अंकुर सड़क पर गिर गए, लेकिन सांड़ फिर भिड़ गया। यह देख राहगीरों ने पहले तो हो-हल्ला मचाया, फिर ईंट-पत्थर फेंक कर सांड़ को खदेड़ा। आगे बढ़कर भी सांड़ ने दो और राहगीरों को चपेट में लेने का प्रयास किया। लोग उसे देख सड़क पर से भाग खड़े हुए। राहगीरों ने अंकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना पर कई और पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और अंकुर से घटना के बारे में जानकारी की। सिपाही अंकुर के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों गांव अढौली निवासी ग्रामीण पर भी सांड़ ने हमला कर दिया था। हमले में घायल ग्रामीण की पांचवें दिन मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed