{"_id":"610d8e918ebc3ebd5e10ff49","slug":"accident-badaun-news-bly455592599","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी नियमों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ी नियमों की अनदेखी
विज्ञापन
उझानी में हादसे के बाद सड़क पर पड़ा घायल युवक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर सड़क हादसे में दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत के लिए खतरनाक वितरोई मोड़ तो वजह बना ही, साथ ही ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी सामने आई। हादसे के दौरान जहां एक बाइक पर चार लोग सवार थे वहीं कोई हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह लोग काफी तेजी से बाइक चला रहे थे। और तो और हादसे के बाद पुलिस ने उनके नाम और पते की जानकारी करने के लिए जब जेबें खंगालीं तो चालक समेत किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं निकला। ऐसे में पुलिस के चेकिंग अभियान की पोल खुलती भी दिखी, क्योंकि किसी भी प्वाइंट पर इन लोगों को रोका नहीं गया।
यहां बता दें वितरोई मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह पीडब्ल्यूडी समेत ट्रैफिक पुलिस के रिकार्ड में ब्लैक स्पॉट के रूप में दर्ज है। कछला-मुजरिया रोड जहां बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ता है, उसके पास ही तीव्र मोड़ है। मोड़ के पास सामने से कोई बड़ा वाहन नजर आने पर खासकर बाइक सवार संतुलन खो बैठता है।
इस हादसे में काफी हद तक संभव है कि सामने से टैंकर नजर आने पर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया हो। फिर बाइक सवार चारों लोग हेलमेट भी नहीं लगाए थे। मृतकों के सिर में चोट ज्यादा आने से साफ है कि अगर वह हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती है।
विज्ञापन
पुलिस भी ऐसा ही मानती है लेकिन एक बाइक पर सवार होकर वे हाईवे तक कैसे पहुंच गए, इसका उत्तर पुलिस कर्मियों के पास भी नहीं है। बकौल प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह- बाइक सवारों में दो की मौत तो मौके पर ही हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल रहा। उनके नाम और पते जानने के लिए जेबें देखी गईं तो किसी में भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। हादसे के दौरान टैंकर की रफ्तार भी अधिक बताई गई है। बताते हैं कि चालक भी टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा था। संवाद