{"_id":"6089ad988ebc3e8d384ba58b","slug":"accident-badaun-news-bly4452432138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बुधवार दोपहर वजीरगंज इलाके में ब्यौली मोड़ के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोग दब गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली निवासी फूल सिंह की बेटी की शादी बृहस्पतिवार को होनी है। उन्होंने अपने मेहमानों के लिए कस्बे में एक बरातघर बुक किया है। बताते हैं कि बुधवार सुबह उनकी बड़ी बेटी का बेटा हर्षित पुत्र पप्पू (16), रिश्तेदार बबलू पुत्र छंगेलाल और मनोज पुत्र होरीलाल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से शादी का सामान पहुंचाने बरातघर आए थे। दोपहर के समय तीनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट रहे थे। उस दौरान ट्रैक्टर बबलू चला रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार ज्यादा थी। इससे ब्यौली मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और मोड़ते समय सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। जिससे तीनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी, जिससे मोड़ पर अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। इलाज के दौरान हर्षित पुत्र पप्पू की मौत हो गई।