{"_id":"5f9dbebf8ebc3e9b75441046","slug":"accident-badaun-news-bly4253774134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन चौराहे पर रोडवेज बस और ट्रक भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन चौराहे पर रोडवेज बस और ट्रक भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार रात पुलिस लाइन चौराहे पर एक ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हरदोई डिपो की एक रोडवेज बस बदायूं से हरदोई जा रही थी। ये बस स्टैंड से निकलकर पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंची थी कि उसी दौरान ओवरब्रिज की ओर से एक ट्रक आ रहा था। उसकी गति काफी तेज थी। बताते हैं कि दातागंज तिराहे की ओर मुड़ते समय ट्रक चौराहे की रेलिंग तोड़ते हुए रोडवेज बस से जा टकराया। इससे बस का एक साइड का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसी साइड में बैठी काली निजामपुर जिला हरदोई निवासी जीनत (36) पत्नी उमर खान, उन्नाव जिले के ओहरास निवासी रीना (32) पत्नी सियाराम और हरदोई जिले के मिघुआ खेड़ा निवासी नितिन (32) घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने के सामने खड़ा करा दिया है। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।