फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मछलियां पकड़ते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत, मदद को बढ़े दो दोस्त बचे

Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। तालाब में मछलियां पकड़ने पहुंचे तीन दोस्तों में से एक युवक डूब गया। उसे बचाने को आगे बढ़े दोनों दोस्त भी डूबने से बच गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर दौड़ आए, लेकिन घंटाभर की मशक्कत के बाद भी कोई भी युवक को खोज नहीं पाया। बाद में कछला से पहुंचे गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाला। मौके पर हंगामा और अफरातफरी के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में रविवार पूर्वाह्न में हुआ।
अल्लापुर भोगी निवासी योगेश साहू (26) पुत्र हरीशंकर पड़ोसी गांव दूदेनगर निवासी अपने दो दोस्तों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए तालाब पर पहुंच गया। योगेश दोस्तों को पीछे कर तालाब में कूद पड़ा। उसने दो-तीन मछलियां पकड़ भी लीं लेकिन फिर आगे बढ़ता चला गया। दोस्तों में मुकेश ने तालाब में गहराई अधिक बताते हुए योगेश को रोकने की कोशिश भी की। उसी दौरान योगेश डूबने लगा तो दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए आगे भी बढ़े। मुकेश और उसका दोस्त डूबने लगा तो दोनों पीछे लौट पड़े। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ आए। ग्रामीणों को योगेश के लिए खोजने में सफलता नहीं मिली तो फोन करके कछला से गोताखोरों को बुला लिया गया।
विज्ञापन

कछला निवासी गोताखोरों ने मशक्कत कर योगेश को बाहर तो निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। योगेश का शव बरामद होते ही मृतक के घरवालों ने तालाब के दूसरे छोर पर मौजूद नाव पर सवार एक व्यक्ति को मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। तहसीलदार सदर रामनयन सिंह और प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव को लेकर एंबुलेंस आगे बढ़े तो भी लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। मृतक के पिता हरीशंकर ने बताया कि उसके बेटे के साथ जो दो दोस्त मौजूद थे, उनमें मुकेश को तो वह जानता है लेकिन दूसरे का नाम नहीं पता। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके योगेश का शव उसके घरवालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविक जाल फेंक देता तो बच जाती योगेश की जान
उझानी। मृतक योगेश के दोस्त मुकेश ने उसके घरवालों को बताया कि जिस समय हादसा हुआ, तब तालाब के दूसरे छोर पर नाव पर एक व्यक्ति सवार दिखा। उसके पास मछलियां पकड़ने वाला जाल भी था। तालाब में जाल फेंकने के लिए मुकेश ने आवाज भी लगाई, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। वह अगर शुरू में मदद को आगे आ जाता तो हादसे में मुकेश का जान नहीं गंवानी पड़ती।

क्या कहते हैं अधिकारी
हादसे की सूचना पूर्वाह्न में ही करीब आधा घंटा के अंतर से मिल गई। मौके पर हालात देखने के बाद पुलिस के जरिये ही कछला से गोताखोर बुलाए गए। तालाब की गहराई ज्यादा है। सूचना के बाद इत्तेफाकिया मामला दर्ज कर लिया गया है।-
- ओमकार सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed