{"_id":"5efa260b8ebc3e431f7ffc85","slug":"accident-badaun-news-bly4110049130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर मिला रेलवे के ट्रैकमैन का शव, घरवालों को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर मिला रेलवे के ट्रैकमैन का शव, घरवालों को हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला हॉल्ट स्टेशन पर तैनात ट्रैकमैन की रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गंगाघाट पर पड़ा मिला। वह दोपहर से ही लापता था। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। इसके आधार पर मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस के अनुसार ट्रैकमैन परवेश यादव (32) पुत्र रामगोपाल निवासी गांव ओरांज थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद का शव रविवार शाम करीब सात बजे गंगाघाट पर मिला। वह दोपहर में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो गैंगमैन मदन ने उसके भाई को अवगत कराया था। शाम को फिरोजाबाद से उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई रामाशंकर की सूचना के बाद ही ट्रैकमैन का शव मिल सका। शव देखने के लिए मौके पर लोगों का जमघट लग गया। मृतक के भाई ने उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए हत्या की आशंका भी व्यक्त की। देर रात ही परवेश की ससुराल से भी लोग आ गए। कछला चौकी इंचार्ज ललित शर्मा की मानें तो ट्रैकमैन की मौत गंगा में डूबने से हुई है। गंगा की लहरों में शव किनारे आ गया। वह खुद ही नहाने गया या फिर किसी ने उसे डूबो दिया, यह अभी जांच का विषय है लेकिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम कराके घरवाले शव लेकर फिरोजाबाद चले गए।
कहीं अवसाद में तो नहीं था रेलवे का ट्रैकमैन
उझानी कछला में रेलवे के हॉल्ट पर तैनात ट्रैकमैन परवेश यादव का वैवाहिक जीवन तनाव भरा रहा है। उसकी शादी वर्ष-2014 में फिरोजाबाद जिले के ही नसीरपुर के गांव लखनपुर की पिंकी से हुई थी। दो साल तक दोनों साथ रहे लेकिन घरेलू कारणों से वर्ष-2016 में पिंकी ने पति समेत उसके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बाद में नाते-रिश्तेदारों की पहल पर वर्ष-2018 में सुलह के बाद दोनों साथ रहने लगे लेकिन पिछले साल ही पिंकी ने फिर से रिपोर्ट लिखा दी थी। इसके बाद से परवेश टेंशन में रहने लगा था।