फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

अटेना गंगा घाट पर डूबा फर्रुखाबाद का युवक, मौत

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में अटेना गंगा घाट पर सोमवार दोपहर फर्रुखाबाद का एक युवक गंगा स्नान करते वक्त डूब गया। काफी खोजबीन के बाद देर शाम उसका शव गंगा नदी से निकाला जा सका। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बडार निवासी रोहित यादव (19) पुत्र रमेश चंद्र यादव अपने दोस्तों संग गंगा स्नान करने आया था। गंगा के उस पर पुलिस व्यवस्था नहीं थी। इससे ये लोग गंगा स्नान करने पहुंच गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि दोपहर के समय रोहित अपने दोस्तों संग गंगास्नान कर रहा था। उसी समय अचानक युवक गहरे पानी में समा गया। उसे देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को लगा दिया। शाम तक उसकी गंगा नदी में तलाश चलती रही। तब कहीं युवक का शव बरामद हो सका। इसकी सूचना पर कंपिल पुलिस भी पहुंच गई। मामला उसहैत थाना क्षेत्र का था जिससे उसहैत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार के लोग हादसे की सूचना पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed