फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

मीरा सराय में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा, विक्रेता की मौत

Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। मीरा सराय और गालिमपट्टी के बीच गुरुवार रात सब्जी लदा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वह देर रात सब्जी खरीदकर मंडी समिति से लौट रहा था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मोजमपुर नेहनगर गालिम पट्टी निवासी पंचम (32) पुत्र तारा सिंह सब्जी बेचने का काम करता था। गुरुवार रात पंचम ई-रिक्शा लेकर सब्जी खरीदने मंडी समिति गया था। उसने मंडी से आलू, टमाटर आदि समेत कई सब्जियां खरीदीं। रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। परिवार वालों के मुताबिक मीरा सराय से निकलकर गालिम पट्टी के नजद ीक जाकर उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सब्जियों की बोरियां पंचम के ऊपर आ गिरी। उस समय पीछे से अन्य सब्जी विक्रेता भी लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जानकारी पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। वह पंचम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पंचम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पांच बच्चे हैं। हादसे से सब्जी विक्रेता के परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed