{"_id":"5e3483d78ebc3e4af3409f06","slug":"accident-badaun-news-bly394109942","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार देवर-भाभी को डीसीएम ने रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार देवर-भाभी को डीसीएम ने रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन
मूसाझाग। बाइक सवार देवर-भाभी को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने इनको अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा दातागंज रोड पर गुलड़िया के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ। हादसे के बाद डीसीएम चालक मय डीसीएम के भाग निकला।
वजीरगंज थाने के गांव पुसगवां निवासी जफर की 25 वर्षीय पत्नी नगमा अपने 20 वर्षीय देवर राशिद के साथ शुक्रवार शाम बाइक से हजरतपुर के गांव बक्सेना स्थित अपने पिता के घर जा रही थी। दातागंज रोड पर मूसाझाग क्षेत्र में गुलड़िया भट्ठा के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने नगमा को मृत घोषित कर दिया। राशिद की हालत गंभीर बनी हुई है। नगमा की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। उसकी मौत से दोनों परिवारों में कोहराम का माहौल है। देर शाम नगमा के मायके और ससुराल वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार कोपोस्टमार्टम कराया जाएगा।