फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

टेंपो की टक्कर से घायल साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत

Thu, 30 Jan 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
accident
वजीरगंज। क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी मुन्नालाल का साढ़े तीन वर्ष का बेटा रचित सोमवार शाम घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसी गांव का राकेश टेंपो लेकर उधर से गुजारा। तभी टेंपो की टक्कर लगने से रचित गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन गांव के एक झोलाछाप से बच्चे का इलाज करा रहे थे। मंगलवार को रचित की हालत बिगड़ी और सुबह करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायल रजत की मौत के बाद कुछ लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दीं। समझौता वार्ता के चलते बच्चे की मौत के 4 घंटे तक बच्चे का शव घर में रखा रहा। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। समझौता न होने पर बुधवार सुबह परिजन ने थाने जाकर बच्चे के मरने की जानकारी दी। पुलिस ने गांव जाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता मुन्नालाल की तहरीर पर टेंपो चालक राकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हलका इंचार्ज खूब सिंह ने बताया कि बच्चे के परिवार वालों ने सूचना देरी से दी। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed