{"_id":"5db42c1f8ebc3e014c4b7910","slug":"accident-badaun-news-bly381705640","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से भिड़ा टेंपो, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से भिड़ा टेंपो, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सड़क पर लावारिस पशु से बचने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ जाने से तेज रफ्तार टेंपो साइड में खड़ी जेसीबी मशीन से भिड़ गया। जिससे टेंपो चालक समेत चार सवारियां हादसे में घायल हो गईं। घायलों में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा शुक्रवार देर शाम बदायूं रोड पर सरौरा के पास हुआ। बदायूं से सवारियां लेकर लौटे टेंपो के सामने अचानक ही लावारिस पशु आ गया। चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी मोहर सिंह ने टेंपो पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने के बाद टेंपो सड़क किनारे साइड में खड़ी जेसीबी मशीन के अगले हिस्से से भिड़ गया। टेंपो सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी गुड्डो (40) पत्नी हासिम, उसका बेटा नाजिम (7), मिल कंपाउंड निवासी पिंकी (25) पत्नी बृजेंद्र घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे में घायल सवारियों को टेंपो से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायलों में टेंपो चालक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य घायलों को उनके परिजन प्राथमिक उपचार कराकर घर ले गए। हादसे में टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने चालक की लापरवाही बताते हुए टेंपो को कब्जे में ले लिया है।