{"_id":"5daf4ced8ebc3e93d2291c7b","slug":"accident-badaun-news-bly3812141112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
इस्लामनगर। तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार शाम दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
युवक आसिफ (29) पुत्र रहमत अली इस्लामनगर के मुस्तफाबाद मोहल्ले का रहने वाला था। वह कस्बे में परचून की दुकान चलाकर गुजारा कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक आसिफ शनिवार को दुकान का सामान लेने ई रिक्शा से बाजार जा रहा था। उतरते समय बिल्सी रोड पर एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से सोमवार को दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।