{"_id":"5d5ee9cd8ebc3e6c350b465b","slug":"accident-badaun-news-bly3733153191","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामियां कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामियां कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार तड़के शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर ने टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद निवासी पप्पू (26) पुत्र मोती अमरूद खरीदकर बेचने का काम करता था। पप्पू गुरुवार तड़के करीब पांच बजे अपने दो साथियों के साथ टेंपो में सवार होकर अमरूद खरीदने ककराला जा रहा था। टेंपो इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दो साथियों के मामूली चोटें आईं। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत तीनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पप्पू के घर में कोहराम मच गया। वो भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। दोपहर के समय पुलिस ने पप्पू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक के छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।