{"_id":"6555086a27b9f1b26a0374ab","slug":"abhishek-murder-case-chargesheet-filed-against-three-accused-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7975-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक हत्या कांड : तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक हत्या कांड : तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी अभिषेक हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब थाना पुलिस आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगी।
दातागंज क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी अभिषेक हजरतपुर में अपने मौसा उमेश शर्मा के साथ रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को अभिषेक अपने घर बिहारीपुर आ रहे थे। डहरपुर के पास तीन लोगों ने बाइक से टक्कर मारकर अभिषेक को गिरा दिया और लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने चाकुओं से प्रहार कर अभिषेक को बुरी तरह घाायल कर दिया। इसके बाद तीनों युवक अभिषेक का बैग और मोबाइल लूटकर भाग गए थे।
राहगीरोंं की सूचना पर पहुंचे परिजन अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक के भाई मनोज शर्मा ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी हीरालाल, रामगोपाल और हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश दी तो तीनों अपने घरों में सोते मिले। पूछताछ में तीनों ने खुद को बेकसूर बताया। पुलिस की पड़ताल में भी उनकी घटना में कोई भूमिका सामने नहीं आई।
विज्ञापन
इसके बाद दातागंज पुलिस और एसओजी की टीम ने नए सिरे से पड़ताल की तो वसीम और ओमेंद्र निवासी ग्राम हथनीभूड़ थाना मूसाझाग का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया। अगले दिन ही तीसरे आरोपी जीशान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिषेक का बैग और मोबाइल भी बरामद कर लिया। साक्ष्य संकलन करने के बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।