फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Abhay and Pranjal first in 100 meter race

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में अभय और प्रांजल प्रथम

Sat, 07 Dec 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Abhay and Pranjal first in 100 meter race
वनगवां के एसएसएन इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में हिस्सा लेती छात्राएं।स्रोत-विभाग
उझानी। बनगवां में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सकरी जंगल की छात्राएं प्रथम आईं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नसरुल्लापुर के अभय यादव प्रथम, 200 मीटर दौड़ में नसरुल्लापुर के कुलदीप प्रथम आए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बनगवां की प्रांजल प्रथम, 200 मीटर में धमेई की अनामिका प्रथम रही।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में उझानी में स्थित एसएसएन इंटर कॉलेज बनगवां में खेलकूद प्रतियोगिता हुईं। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं के बीच में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार पाल प्रथम, भाला फेंक में बनगवां के शिवा चौहान, वॉलीबाल में बनगवां की टीम प्रथम आयी। जबकि सीनियर बालक वर्ग की लंबीकूद में नगला तैयदपुर के रामवरन यादव प्रथम, वाॅलीबाॅल में धमेई, कबड्डी में बनगवां की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सागर ने किया। वहीं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदीप चौहान, सत्यभान याव, जेपी शाक्य, तुलसी तोमर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed