फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Abdullah Ganj glitzy derived procession

अब्दुल्लागंज में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 11 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Abdullah Ganj glitzy derived procession

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज में नवनिर्मित बड़े हनुमान मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बृहस्पतिवार से नौ दिन का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। काली अखाड़े के कलाकारों के प्रदर्शन ने लोगों का मनमोह लिया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जुटीं। बैंडबाजों की धुन पर भक्तों की टोलियां थिरकती रहीं।  
शोभायात्रा मंदिर परिसर से पूर्वाह्न शुरू हुई। श्रीधाम पुष्कर के पीठाधीश्वर रामचंद्राचार्य महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार से शोभायात्रा को शुरू कराया। झांकियों का पूजन कमलकांत महाराज ने किया। शोभायात्रा यादवपुरी, खिवाली मोहल्ला से रामलीला मैदान तक पहुंची। देवी-देवताओं की झांकियों का ग्रामीणों ने पूजन किया। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने करतब भी दिखाए। स्कूली बच्चों की झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण रहीं। बैंडबाजों पर धार्मिक गीतों की धुन पर युवकों की टोलियों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने मंगलगीत भी गाए। बालिकाओं ने संकीर्तन किया। दोपहर बाद मंदिर परिसर में पहुंची शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास गांवों से भी लोग पहुंचे। शोभायात्रा में ओमप्रकाश शर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रधान रचना मिश्रा, रवेंद्र सक्सेना, आनंद मिश्र, पंकज सक्सेना, अनुशेखर मिश्र, चंद्रपाल शर्मा, पंकज सिंह, राजीव लोचन, संतोष कश्यप, अजब सिंह यादव, कंचन, नीरज, सपना, दीपिका, शिवानी, रश्मि, ज्योति आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम कथा और रासलीला शुरू
उझानी। अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा के पहले दिन रामचंद्राचार्य महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान लोगों को धार्मिक कार्यों में सहभागिता का बोध कराया। कहा कि धर्म ही इंसान को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं को भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शाम को पद्मश्री हरगोविंद दास महाराज की अगुवाई वाली मंडली के कलाकारों ने रासलीला का मंचन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed