फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Abducted One-Year-Old Child Rescued in Agra Five Accused Arrested

UP News: बदायूं में शादी समारोह से अपहृत एक वर्षीय बच्चा आगरा से बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 05:12 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में एक बरातघर से अगवा किए गए एक साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को आगरा निवासी दंपती को बेचा गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Abducted One-Year-Old Child Rescued in Agra Five Accused Arrested
एसएसपी ने महिला का सौंपा बच्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना पुलिस ने शादी समारोह से अपहृत एक वर्षीय मासूम बच्चे को दो दिन के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा के आदेश पर पुलिस की चार टीमें गठित की गईं थी। इन टीमों ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने रविवार को घटना का खुलासा किया। मासूम बेटे को सुरक्षित पाकर माता-पिता की खुशियां लौट आईं। 

विज्ञापन


यह थी घटना
16 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस में विवाह समारोह से भूखन प्रजापति का एक वर्षीय पुत्र सौरभ का अपहरण कर लिया गया था। वह कमरे में सो रहा था। उसे एक महिला उठा ले गई थी। थाना इस्लामनगर में अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार फार्म हाउस के बाहर दिखी। यह कार मुनेश पुत्र कुंवरपाल के नाम पर थी। पुलिस ने मुनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अहम सुराग जुटाए।

विज्ञापन

मासूम को बेचने की रची थी साजिश 
मुनेश ने बताया कि उसकी रिश्तेदार खुशबू के साथ वह इस्लामनगर आया था। खुशबू ने जयमाला कार्यक्रम के दौरान कमरे में सो रहे बच्चे सौरभ को उठा लिया। बच्चे को आगरा में खुशबू के मौसा दिनेश के घर ले जाया गया। दिनेश और खुशबू ने संतानहीन आगरा निवासी सोनू को बच्चा 70,000 रुपये में बेचने की साजिश रची थी। इसके लिए सोनू से 20,000 रुपये एडवांस ले लिए थे। खुशबू ने बच्चे के कागजात बनवाने का आश्वासन दिया था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी
पुलिस मुनेश के साथ दिनेश के घर पहुंची, जहां दिनेश और खुशबू ने बच्चे को सोनू और उसकी पत्नी बबली को बेचने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस खुशबू और दिनेश को साथ लेकर सोनू के आगरा स्थित घर पहुंची। वहां सोनू की पत्नी बबली और उसकी रिश्तेदार पूजा बच्चे सौरभ के साथ मिलीं। पुलिस ने सौरभ को सकुशल बरामद कर खुशबू, मुनेश, दिनेश, बबली और पूजा को गिरफ्तार किया। घटना में कार जब्त की गई और प्राथमिकी में धारा 142/143(4)/3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। अभियुक्त मुनेश का आपराधिक इतिहास भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed