फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aapda

अमरनाथ आपदा : अपनों की कुशलता जानने के लिए परेशान रहे परिजन

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
aapda
मोबाइल कॉल पर कुशलता पूछतीं सुभाष की पत्नी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को अमरनाथ में बादल फटने के कारण बाढ़-भूस्खलन में 15 श्रद्धालुओं की मौत और 50 के लापता होने के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए बदायूं के श्रद्धालुओं के परिचितों और परिवार वाले भी परेशान रहे। शनिवार को भी दिन भर लोग अपनों की कुशलता जानने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा कर सकुशल घर लौटे श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी को धन्यवाद दिया और जम्मू, पुलवामा समेत अन्य स्थानों पर फंसे बदायूं के श्रद्धालुओं की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

शहर के डीएम रोड निवासी संजीव सक्सेना की शनिवार को अमरनाथ से वापसी हुई। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने संबंधी आपदा के बारे में उनको रास्ते में मालूम हुआ। शहर के जोशी मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर हर वर्ष जाते हैं। उनका वहां भंडारा चलता है। सुभाष चंद्र और उनके साथी पुलवामा में फंसे हैं। मीराजी चौकी के पास रहने वाले राम माहेश्वरी भी अपने तीन अन्य साथियों के साथ पुलवामा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जितेंद्र पाल, प्रतीक रस्तोगी, जितेंद्र जोशी के परिवार वालों ने भी शनिवार को इन लोगों से बात की। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। शनिवार को पूरा दिन अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिवार वाले और परिचित उनकी कुशलता जानने को लेकर परेशान रहे।

-
फोटो- 2
सातवीं बार अमरनाथ यात्रा करके सकुशल लौटे विजय
आवास विकास कॉलोनी निवासी व्यवसायी विजय साहू सात बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। सातवीं बार यात्रा से वह दो दिन पहले ही लौटे हैं। शुक्रवार को यह हादसा हो गया। कहते हैं कि भगवान का शुक्र है कि वह हादसे से पहले ही वहां से लौट आए। हालांकि इस हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति उनकी संवेदना है और वहां फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed