फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aadhaar verification begins, but not a single registration was completed on the first day.

Budaun News: आधार सत्यापन शुरू, पहले दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई

Tue, 03 Feb 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification begins, but not a single registration was completed on the first day.
बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद
बदायूं। संपत्तियों के बैनामे में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधारकार्ड वेरिफिकेशन का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया। पहले दिन जो लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे उनमें अधिकांश लोग आधारकार्ड में फीड मोबाइल नंबर साथ नहीं लाए थे या उन्होंने नंबर बदल दिया था। इस कारण उन्हें आधारकार्ड सत्यापन के दौरान ओटीपी न मिलने की समस्या आई और उन्हें बैरंग होना पड़ा। वहीं करीब 40 लोग ऐसे थे जिन्होंने नया नियम लागू होने से पूर्व ही शुक्रवार और शनिवार को अपना आवेदन ऑनलाइन करा लिया था, वे ओटीपी की प्रक्रिया से बच गए और उनकी रजिस्ट्रियां हो गईं।
विज्ञापन

पहले दिन रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले आधी रही। सोमवार को अधिकांश लोग प्रक्रिया की जानकारी करने के लिए ही रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों की पड़ताल में सामने आया कि बैनामा कराने आए लोगों का पहले आधारकार्ड सत्यापन किया गया। इस दौरान कुछ लोग ऐेसे भी पहुंचे जो आधार में लगा अपना मोबाइल नंबर खो चुके थे, ऐसे में उन्हें सत्यापन के लिए ओटीपी नहीं मिल पा रहा था, इस कारण उन्हें बिना रजिस्ट्री कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बिसौली में रजिस्ट्री कराने पहुंचे मोहनलाल ने बताया कि जब आधार कार्ड बनवाया था तब जो मोबाइल नंबर लगवाया था, अब उसका सालों से प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब उनको वही नंबर वाली सिम निकलवाने की प्रक्रिया करनी होगी अन्यथा की स्थिति में आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलवाना होगा, तभी रजिस्ट्री कराना संभव हो सकेगा। वहीं कई लोग रजिस्ट्री कार्यालय सिर्फ प्रक्रिया जानने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निबंधक सहसवान पंचम सिंह ने बताया कि पोर्टल को अब यूआईडीएआई के सर्वर से जोड़ दिया गया है। जैसे ही पक्षकार बॉयोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाएंगे, दिल्ली स्थित केंद्रीय सर्वर से उनकी पहचान सत्यापित हो जाएगी। पहचान सही होने पर ही साफ्टवेयर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

अब तक केवल आधार कार्ड की फोटोकॉपी से ही काम चल जाता था, जिसमें धोखाधड़ी की आशंका अधिक रहती थी। अब रजिस्ट्री से पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आधार में लगे मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी फीड करने के बाद ही रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन कापी विभाग के पोर्टल पर आएगी। बोले, पहला दिन है इसलिए लोग तैयारी से भी नहीं आए थे। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

मिठामई निवासी कलावती बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्ररी कार्यालय बिसौली पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनका ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार को ही हो गया था। यही वजह रही कि उन्हें आधार कार्ड वाली प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा। आज ऑनलाइन कराते तो बैनामा नहीं हो पाता, क्योंकि उनके आधार कार्ड पर जो नंबर है, उसका वह सालों से प्रयोग नहीं कर रही हैं। इसी के साथ बिसौली निवासी सुखपाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शनिवार को ही करा दिया था। सोमवार को ऑनलाइन आधार कार्ड के सत्यापन के बाद रजिस्ट्री करा ली। हालांकि समय अधिक लगा।


निबंधन दफ्तरों को मिलीं बॉयोमीट्रिक मशीनें
आधार सत्यापन व्यवस्था के तहत उप निबंधन कार्यालयों को एक-एक बॉयोमीट्रिक मशीन दी गई है। इस मशीन पर अंगूठा लगाकर क्रेता-विक्रेता का सत्यापन किया जाएगा। स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग भी दे दी गई है, जिससे रजिस्ट्री से पहले होने वाले आधार सत्यापन के दौरान समस्या न हो।

पहले कराए गए ऑनलाइन आवेदन वालों की ही हो सकीं रजिस्ट्रियां
आधार कार्ड सत्यापन के चलते जिले में पहले दिन रजिस्ट्री की एक भी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कारण, आधारकार्ड का सत्यापन न हो पाना रहा। जिले भर में 40 बैनामे हुए। यह सब वह बैनामे हैं जिनके क्रेता-विक्रेता ने शुक्रवार और शनिवार को ही ऑनलाइन आवेदन करा लिया था। सोमवार को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिन भर लोग लगे रहे, बावजूद इसके एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सका। इस कारण ओटीपी प्रक्रिया से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।


पहले दिन ऑनलाइन आवेदन कराने पहुंचे लोगों को आधारकार्ड के सत्यापन में दिक्कतें आईं। जिन 40 लोगों ने शुक्रवार और शनिवार को ऑनलाइन आवेदन करा लिया था, सोमवार को सिर्फ उन्हीं के ही बैनामे संभव हो सके। साइड का सर्वर भी डाउन होने से कामकाज प्रभावित रहा।- सीपी मौर्या, एआईजी स्टांप

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

बैनामा कराने को खड़े सुखपाल व  अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed