{"_id":"589dd0c04f1c1b865237bff4","slug":"aadhaar-linked-70-per-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से जुड़े 70 फीसदी राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से जुड़े 70 फीसदी राशन कार्ड
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब तक 310542 पीएचएच राशन कार्ड हो चुके वितरित
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश पर अब तक करीब 70 फीसदी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। इसके साथ ही 310542 पात्र गृहस्थ (पीएचएच) राशन कार्ड जिले के कार्ड धारकों को वितरित भी किए जा चुके हैं।
जिले में राशन वितरण की तमाम शिकायतें सिर्फ इसलिए आ रही हैं, क्योंकि अधिकांश कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड नहीं मिल सके हैं। हालांकि, जिला पूर्ति की ओर से तीन लाख 10 हजार 542 राशन कार्ड कोटेदारों को देकर वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन कोटेदारों ने तमाम राशन कार्ड अब तक कार्ड धारकों को नहीं दिए हैं, जिससे उन लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, जिले में पात्र गृहस्थ (पीएचएच) की संख्या चार लाख 24 हजार 760 है। इसके साथ ही 45 हजार 221 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इसमें से तीन लाख 24 हजार 760 राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं, जो करीब 70 है। अभी भी करीब तीस फीसदी आधार कार्ड लिंक होने से बाकी रह गए हैं।