फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth from Musajhag died after his bike slipped

Budaun News: बाइक फिसलने से हुई थी मूसाझाग के युवक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A youth from Musajhag died after his bike slipped
बदायूं। उघैती थानाक्षेत्र के गांव गदगांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे युवक का शव मिला था। मंगलवार को इसकी शिनाख्त मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव कला कुंडा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ राजीव (30) के रूप में हुई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव काला कुंडा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ राजीव (30) पुत्र श्रीराम यादव सोमवार शाम किसी काम से बिसौली बाइक से गए थे। वह उघैती से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी बाइक के सामने सियार आ गया। उसके टकराने के बाद बाइक फिसल गई और पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सियार भी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बिसौली सीएचसी भेजा, लेकिन सीएचसी पर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उस दौरान युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद परिजनों से संपंर्क कर उन्हें बिसौली सीएचसी बुलाया। यहां पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई से मना कर शव घर ले गए। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक से एक सियार टकरा गया था। इससे हादसे में युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed