फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth from Kasganj drowned at Kachla Ghat, search continues

Budaun News: कछला घाट पर डूबा कासगंज का युवक, तलाश जारी

Wed, 28 May 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A youth from Kasganj drowned at Kachla Ghat, search continues
कछला घाट पर पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद लापता युवक के परिजन। संवाद
उझानी/ कछला। सोमवती अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने कछला घाट आया कासगंज का युवक डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई तो पुलिस कर्मियों के साथ गोताखोर मौके पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी शाम तक उसका पता नहीं लग सका। यह हादसा रेलवे पुल से पश्चिम में इंग्लिश बाबा के आश्रम के पास हुआ।
विज्ञापन

कासगंज में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाह नगर निवासी आशीष पुत्र हरीसिंह, सूरज पुत्र लालचंद्र और धर्मेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण बाइक से मंगलवार को कछला घाट आए। तीनों दोस्त गंगा नहाने के लिए रेलवे पुल से काफी आगे बढ़ गए। डुबकी लगाते समय धर्मेंद्र (18) गहराई में जाकर बहने लगा तो सूरज और आशीष ने शोर मचाया। कई श्रद्धालु भी आ गए, लेकिन कोई भी उसे बचा न पाया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों और नाविकों को मौके पर बुलाया। गोताखोर दोपहर बाद से धर्मेंद्र की खोजबीन कर रहे हैं। उसके साथी आशीष ने फोन करके धर्मेंद्र के पिता समेत परिजनों को बुला लिया। एसडीएम मोहित कुमार की मौजूदगी में शाम तक तलाशी अभियान चला लेकिन धर्मेंद्र का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, उसके पास पिछले दिनों एक बच्ची डूब गई थी। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------


बदहवास परिजनों ने कासगंज से भी बुलाए गोताखोर
- गंगा में बहे धर्मेंद्र का जब पता नहीं चला तो पिता समेत परिजनों ने कासंगज से गोताखोरों को बुला लिया है। वह भी तलाशी अभियान में जुटे रहे। आशीष ने बताया कि धर्मेंद्र अपने पिता की पांच संतान में से तीसरे नंबर का है। बड़े भाई अमित पाल और छोटे विकास भी आ गए। परिवार की महिलाएं घर पर परेशान हैं। मां मीना का रो- रोकर बुरा हाल है।
---------------------------

इस महीने चार श्रद्धालुओं की गई जान, एक है लापता
- कछला गंगा घाट पर इस महीने पहला हादसा 12 मई को हुआ था। उसमें हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला अन्नी निवासी विनय पुत्र चंद्रवीर और सौरभ पुत्र राजू, 19 मई को राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव चिटसाना निवासी सुमित पुत्र विजय सिंह और सुमीर पुत्र रामवीर की डूबने से मौत हो चुकी है। इसी दिन बहोरा नगला के पास 12 वर्षीय छात्र आजाद कश्यप पुत्र देवेंद्र भी बह गया था। आजाद का तो अभी तक पता नहीं चल पाया है। अप्रैल महीने में भी कई लोग डूब चुके हैं। इसके बाद भी घाट पर श्रद्धालुओं के बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed