{"_id":"69ab176f9ba028b1e504b568","slug":"a-young-woman-was-raped-while-going-to-feed-the-fodder-a-report-was-filed-against-the-accused-youth-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158697-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चारा डालने जा रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चारा डालने जा रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
इस्लामनगर। चारा डालने घेर पर जा रही 18 साल की युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो पिता उसे लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि चार मार्च की सुबह उसकी 18 साल की बेटी शौच करने के बाद घेर में बंधे पशुओं को चारा डालने के लिए रोज की तरह गई थी। आरोप है कि जैसे ही वह घेर के पास पहुंची युवक शिवम ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे युवती उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में मां को बताया।
इसके बाद पिता उसको साथ लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ बिल्सी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
- पिता को नग्न अवस्था में पड़ोस के घर मिली थी बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। 12 साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी घर से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 12 वर्षीय बच्ची को चार लोगों ने अगवा कर लिया। घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि बच्ची के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। पिता को बच्ची पड़ोसी के घर में नग्न हालत में मिली।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वह दो मार्च की रात करीब 11 बजे शौच के लिए गई थी, घर पर उनकी 12 साल की बेटी अकेली थी। जब वह लौटीं तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी देखी। बेटी लापता थी। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर में जाकर देखा तो उनकी बेटी नग्न अवस्था में पड़ी थी।
पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के ही चार युवकों पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। शुक्रवार को जरीफनगर पुलिस ने शिवा, बॉबी रामा व भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।