{"_id":"697e543c206c0def0304dc9d","slug":"a-young-man-was-subjected-to-a-life-threatening-attack-due-to-a-personal-feud-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156227-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
बदायूं। मोहल्ला लोटनपुरा निवासी रोहित मैकलीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी छबीले चौहान और उसके साथियों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित रोहित ने पहले भी आरोपी छबीले के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। 28 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे की है। जब रोहित अपने निजी काम से वन विभाग रोड से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। समझौता न करने पर आरोपियों ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइंस में केस दर्ज कर लिया है और उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है।