फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was injured in a bull attack, people saved his life.

Budaun News: सांड के हमले में युवक घायल, लोगों ने बचाई जान

Sun, 10 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured in a bull attack, people saved his life.
घायल मुकेश बाबू। संवाद
बिल्सी। नगर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड के पास एक सांड़ ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर युवक की जान बचाई। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी मुकेश बाबू मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार रात वह अपना काम समाप्त कर पैदल घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी वहां घूम रहे एक सांड़ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। सांड़ ने मुकेश को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड़ काफी देर तक युवक पर हमला करता रहा। मुकेश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और घरों से निकलकर लोग दौड़ पड़े। लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया और घायल युवक को सड़क से उठाया। घायल मुकेश को तत्काल बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। नगरवासियों ने आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर में आवारा सांड और पशु आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed