फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was beaten up while buying fruits.

Budaun News: फल खरीदते समय युवक से की मारपीट

Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up while buying fruits.
बिल्सी। नगर पालिका बाजार में फल खरीदते समय एक युवक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। घटना पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या छह की जैन कॉलोनी निवासी अंशुल कुमार जैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अपनी दुकान के पास एक ठेले से फल खरीद रहे थे। उसी दौरान मामूली कहासुनी को लेकर बादशाहपुर निवासी दो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान पर बादशाहपुर निवासी कुछ लोग कपड़ा खरीदने आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने बाद में फल खरीदते समय उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed