फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was attacked with a knife due to enmity, sent to jail

Budaun News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, भेजा जेल

Sun, 03 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife due to enmity, sent to jail
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर के पास शुक्रवार रात रंजिश में एक दबंग ने कपड़े की दुकान से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू से कई वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी निवासी बहार हुसैन घंटाघर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे दुकान से घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले का ही फराज उर्फ सलमान ने रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर दिया। फराज ने बहार हुसैन पर चाकू से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी फराज घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर फराज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद देर रात ही गंभीर हालत पर उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक के परिजन मुज्जमिल हुसैन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाल प्रवीण सिहं ने बताया कि आरोपी फराज उर्फ सलमान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed