{"_id":"679fb5c2f50e76b45906b0aa","slug":"a-young-man-travelling-in-a-car-died-after-being-hit-by-a-truck-badaun-news-c-123-1-sbly1029-133732-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की चपेट में आकर कार सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की चपेट में आकर कार सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरूआ गांव के समीप रविवार शाम साढ़े सात बजे ट्रक की चपेट में आने से कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अजय पाल (40) पुत्र प्रेमपाल सिंह रविवार रात कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से कार सवार एक युवक की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं।