फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man sitting with his hand out of the window got injured when his hand got rubbed against another vehicle

Budaun News: खिड़की से हाथ निकाले बैठे युवक का हाथ दूसरे वाहन से रगड़कर जख्मी

Wed, 13 Nov 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting with his hand out of the window got injured when his hand got rubbed against another vehicle
उझानी में घाायल अमरोज।
उझानी। रोडवेज बस में खिड़की से हाथ बाहर निकालकर सफर करना युवक को भारी पड़ गया। दूसरे वाहन की रगड़ से हाथ लहूलुहान हो जाने पर युवक को परिचालक अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके पर ही उतारकर चला गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे गंगोरा के पास हुआ। दातागंज निवासी अमरोज (25) पुत्र परवेज हाथरस कोर्ट में तारीख के सिलसिले में गया था। लौटते में उझानी से निकलते ही उसने खिड़की से अपना एक हाथ बाहर निकाल लिया। उसी दौरान दूसरे वाहन की रगड़ से अमरोज का हाथ लहूलुहान हो गया। यह देख चालक ने बस रोक ली।
विज्ञापन

आरोप है कि परिचालक से अमरोज ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा देने को कहा, लेकिन परिचालक ने उसे मौके पर ही उतार दिया। इसके बाद वह दूसरे वाहन से किसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। घायल अमरोज ने फोन करके अपने परिजनों को भी मेडिकल कॉलेज बुला लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अमरोज ने रोडवेज बस का नंबर भी परिजनों को बता दिया है। बताया कि हालत में सुधार होने पर वह परिचालक की परिवहन निगम के एआरएम से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed