फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man on a motorcycle died after being hit by a pickup truck.

Budaun News: बाइक सवार युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत

Thu, 15 Jan 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man on a motorcycle died after being hit by a pickup truck.
छिबऊ खुर्द गांव में रोते बिलखते कुलदीप चौहान के परिजन। संवाद
उघैती। गांव छिबऊ खुर्द निवासी कुलदीप चौहान (28 साल) पुत्र देवेंद्र चौहान बुधवार को उघैती दवा लेने बाइक लेकर घर से निकला था। गांव से निकलते ही पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कुलदीप नोएडा में रहता था। वहां किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। तीन दिन पहले वह घर लौटा था। मंगलवार रात को उसे बुखार आ गया। जब बुखार कम हुआ तो परिवार के लोगों ने कहा कि उघैती जाकर दवा ले आओ। इसके बाद वह बाइक लेकर दवा लेने की बात कहकर घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत बता दिया। यह सुन परिजनों में चीत्कार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया कि चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चालक की तलाश कर रहे हैं। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


एक साल में ही उजड़ गया एकता का सुहाग
कुलदीप की शादी एक साल पहले एकता से हुई थी। अभी उसके कोई बच्चा नहीं है। इससे पहले ही कुलदीप की हादसे में मौत से उसका सुहाग उजड़ गया। पत्नी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।



चार भाइयों में दूसरे नंबर का था कुलदीप
कुलदीप चार भाई थे। एक बड़ा तो दो छाेटे हैं। वह नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार सदमे है। बार -बार उसका नाम लेकर पिता व भाई बेसुध हो जा रहे हैं।

छिबऊ खुर्द गांव में रोते बिलखते कुलदीप चौहान के परिजन। संवाद

छिबऊ खुर्द गांव में रोते बिलखते कुलदीप चौहान के परिजन। संवाद

छिबऊ खुर्द गांव में रोते बिलखते कुलदीप चौहान के परिजन। संवाद

छिबऊ खुर्द गांव में रोते बिलखते कुलदीप चौहान के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed