{"_id":"69668d7d2e6fc1b4aa039fab","slug":"a-young-man-lost-consciousness-after-touching-a-pole-near-a-tap-that-was-live-with-electricity-badaun-news-c-123-1-sbly1006-154908-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नल के पास लगे खंभे में करंट आने से युवक हुआ अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नल के पास लगे खंभे में करंट आने से युवक हुआ अचेत
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते सतेती के ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतेती इंच्छा पट्टी में मंगलवार की सुबह सरकारी नल के पास लगे लोहे के बिजली के खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से युवक अजीत कुमार राठौर पुत्र पुष्पेंद्र सिंह अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नल के आसपास लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। लोहे के बिजली के खंभे में करंट आना निगम के कर्मियों की घोर लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते युवक को इलाज न मिलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में लगे लोहे के बिजली के खंभे हटाकर उनकी जगह सीमेंट के लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों की जान-माल सुरक्षित रह सके। इस मौके पर उमेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव कुमार, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।