{"_id":"6914e47a7bb96d28bb0f30a7","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-badaun-news-c-123-1-sbly1006-150748-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मृतक इलियास का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। तीन दिन पहले सहसवान के पास हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हुए कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी इलियास (30) पुत्र पुत्तन बीते रविवार को अपने भाई की शादी की दावत देने सहसवान बाइक से गए थे। लौटते समय सहसवान के निकट उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। हादसे में इलियास और उनके साथी अकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें परिवार के लोग दिल्ली ले गए।
बुधवार की सुबह इलाज के दौरान इलियास ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अकील का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। परिवार के मुताबिक, इलियास के भाई अख्तर की बरात 22 नवंबर को थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगरिया गांव जानी थी। शादी की तैयारियों और दावतों के सिलसिले में इलियास लगातार दौड़ भाग कर रहे थे।