फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man hanged himself after his wife failed to return from her parents' home

Budaun News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने लगाया फंदा

Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after his wife failed to return from her parents' home
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में पत्नी के मायके से न आने पर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गजेंद्र की पत्नी गुड़िया 17 मार्च को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतेती में अपने मायके गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात गजेंद्र ने पत्नी से फोन पर बात की और लौटने को कहा। पत्नी ने कहा कि वह दो दिन बाद आएगी। इसी बात पर नाराज हुए गजेंद्र ने घर के बाहर पड़े छप्पर में लगी लकड़ी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया। गजेंद्र के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी गुड़िया भी गांव आ गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की थी। शव पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




उसहैत। महिला ने फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ध्यानपाल बर्तनों की फेरी करने के लिए क्षेत्र में निकले हुए थे। लगभग 10 बजे उनको सूचना मिली कि उसकी पत्नी अनीता 38 का शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ है। उसने घर पहुंच कर देखा और पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि महिला घर में अकेली थी बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला का शव घर में ही दीवार की खूंटी पर लटका मिला। अनीता अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। सबसे छोटी बच्ची छह वर्ष की है। थाना प्रभारी उसहैत देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed