फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man hanged himself after a dispute with his wife and died.

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर लटका युवक, मौत

Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after a dispute with his wife and died.
बदायूं। शहर की कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां पारिवारिक कलह से आहत एक युवक अपने घर में फंदे से लटक मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कांशीराम आवास में रहने वाला 37 वर्षीय राजीव पुत्र मदनलाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि राजीव का अपनी पत्नी रानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रानी मायके चली गई थी, इसके बाद से राजीव काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार, वह बीते दो दिनों से काफी गुमसुम और परेशान नजर आ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह राजीव ने अपने घर के कमरे में फंदे पर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो राजीव का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई की है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed