{"_id":"683ca497adb252de810bdea9","slug":"a-young-man-died-and-two-were-injured-in-a-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-akb1003-140449-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
अनुज यादव का फाइल फोटो।
उझानी। बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। वहीं घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर निवासी अनुज यादव पुत्र हरवीर सिंह अपने दोस्त धर्मप्रकाश पुत्र पीतांबर सिंह के साथ उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर से दावत खाकर बाइक से लौट रहे थे। कादरचौक रोड पर बुर्रा फरीदपुर और खिरिया बाकरपुर के बीच सामने से आ रहे सहसवान क्षेत्र के होतीपुर निवासी बाइक सवार विशेष पाल पुत्र एलकार सिंह से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को भर्ती कराया गया है। मृतक अनुज मोबाइल सिम का सेल्समेन था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।