फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man died after being injured due to bike slipping

Budaun News: बाइक फिसलने से घायल युवक की मौत

Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being injured due to bike slipping
भगवान शरण। फाइल फोटो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आंवला मार्ग पर गांव हत्सा की पुलिया के पास बुधवार शाम बाइक फिसलने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर बिहारीपुर निवासी भगवान शरण (35) और बृजवासी बुधवार शाम घरेलू सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच हत्सा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे भगवान शरण गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे बृजवासी भी चोटिल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर भगवान शरण को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed