{"_id":"67759161ebed8b3d9009ebd4","slug":"a-young-man-attempted-self-immolation-in-front-of-ssps-room-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132027-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसएसपी कक्ष के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसएसपी कक्ष के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक एंबुलेंस में ले जाती पुलिस। संवाद
बदायूं। नए साल का पहला दिन ही पुलिस के लिए मुसीबत भरा रहा। बुधवार की दोपहर एक युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी कक्ष के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवक के शरीर से आग की लपटें उठीं तो एसएसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी युवक की तरफ भागे, किसी तरह आग बुझाई। झुलसे युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। युवक करीब साठ प्रतिशत तक जल गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (35) पुत्र फिरोज की तीन साल पहले मुजरिया निवासी सनोजर से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। दो साल पहले गुलफाम की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया।
अब तक गुलफाम अपने ससुरालियों पर पांच मुकदमे दर्ज करा चुका है। दो दिन पहले युवक अपनी ससुराल में गया था। वहां पर विवाद हुआ और मारपीट हो गई थी। इसके बाद साले की पत्नी ने युवक के खिलाफ मुजरिया थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात से वह परेशान चल रहा था। इसके बाद उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया। उसे पीटा गया।
विज्ञापन
इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से आहत होकर युवक बुधवार दोपहर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर एसएसपी कार्यालय में पहुंचा। एसएसपी के कक्ष के बाहर उसने माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद एसएसपी कार्यालय में खलबली मच गई।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी संजीव कुमार, सीओ उझानी शक्ति सिंह अपने कक्ष से बाहर निकल आए। किसी तरह आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। युवक 60 फीसदी जल गया था। गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। युवक के खिलाफ आत्मदाह के प्रयास के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवक का ससुरालियों से दो साल से विवाद चल रहा है। इस मामले में कोतवाली, सिविल लाइंस और मुजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज है। दो दिन पहले इसके खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसी तनाव में युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे बरेली के जिला अस्पताल में भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी