फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman who went to resolve a dispute between children fell to her death

Budaun News: बच्चों का विवाद शांत करने गई महिला की गिरकर मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to resolve a dispute between children fell to her death
गुलड़िया/बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में दो परिवारों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। बुजुर्ग महिला मौके पर पहुंची और बीचबचाव करने लगी। इसी बीच महिला गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बा गुलड़िया के वार्ड संख्या छह निवासी तेजपाल सक्सेना के नाती और पड़ोस के बच्चों में रविवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तेजपाल सक्सेना की पत्नी कमला देवी (58) बच्चों के बीच विवाद होता देख मौके पर पहुंचीं और बीचबचाव कराने लगीं। इसी बीच महिला धक्का लगने से गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के परिजनों ने ईंट मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सीओ ने एक महिला कांस्टेबल से महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखवाए, लेकिन कोई भी निशान नहीं मिला। हालांकि बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पैर फिसलने से महिला गिर गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed