{"_id":"67855329b8eb7623a30eaf5d","slug":"a-woman-was-murdered-for-the-sake-of-35-bighas-of-land-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132695-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 35 बीघा जमीन की खातिर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 35 बीघा जमीन की खातिर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने 35 बीघा जमीन के लिए मां की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी दोनों बहुओं की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने मारपीट कर बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया था। गिरने से उनकी पसलियां टूट गईं और मौत हो गई।
मोहल्ला शिवपुरम निवासी उमाशंकर कपड़ा विक्रेता हैं। शनिवार रात जब वह दुकान से घर पहुंचे तो पत्नी विमला (60) जमीन पर बेहोश पड़ी मिलीं। उस वक्त घर पर उनका बेटा राजेंद्र, बहू नीलम और रश्मि थीं। वह मोहल्ले के लोगों के साथ पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
उस समय उमाशंकर को जरा भी अहसास नहीं हुआ था कि उनकी पत्नी को बेटे एवं बहुओं ने पीटकर मारा होगा। रविवार सुबह उन्हें कुछ आशंंका हुई तो उमाशंकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने से मौत होने की बात सामने आई। देर शाम उमाशंकर ने पत्नी के शव का अंतिम संंस्कार कर दिया। देर रात पुलिस को बेटे एवं बहुओं के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया गया कि पत्नी के नाम पर बिनावर के गांव सरसवा में करीब 35 बीघा जमीन है। इस जमीन को बेटे-बहू बेचना चाहते हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटे राजेंद्र, बहू नीलम और रश्मि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी बेटे राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को जेल भेज दिया गया है। दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। उन्हें तलाश किया जा रहा है।