{"_id":"695ac0b9bc420260e209c4de","slug":"a-woman-was-injured-after-falling-from-a-roof-during-a-monkey-attack-she-has-been-referred-to-a-higher-medical-center-badaun-news-c-123-1-sbly1001-154310-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
बदायूं। ब्राह्मपुर मोहल्ले में रविवार को बंदरों के हमले में कुसुम (45 वर्ष) पत्नी वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिवार वालों के मुताबिक, कुसुम छत पर कपड़े सुखा रहीं थीं, तभी अचानक बंदरों के एक झुंड ने धावा बोल दिया। बंदरों के हमले में से कुसुम अपना संतुलन खो बैठीं और दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गईं। परिजन और आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, महिला के कमर, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। अभी उनकी हालत चिंताजनक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी रोष है।