{"_id":"66ec77a3d387267a1c070154","slug":"a-woman-suffering-from-fever-dies-in-a-bank-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126128-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार से तप रही महिला की बैंक में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार से तप रही महिला की बैंक में मौत
विज्ञापन
प्रेमवती का फाइल फोटो।
बदायूं। बुखार के इलाज के लिए रुपये निकालने गई महिला की बैंक में ही मौत हो गई। परिजनों ने बैंक कर्मियों पर लापरवाही व रुपये न देने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गांव दहगवां शेखूपुरा निवासी स्व. खूबचन्द्र की पत्नी प्रेमवती (55) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। आसपास इलाज कराने के बाद जब हालत नहीं सुधरी तो परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर देखकर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन वापस उन्हें बदायूं ले आए।
रुपयों का बंदोबस्त करने के लिए परिजन प्रेमवती को बृहस्पतिवार अपराह्न 11 बजे दहगवां स्थित स्टेट बैंक में ले गए। आरोप है कि दो घंटे तक बैंककर्मी रुपये देने के नाम पर परेशान करते रहे। दो घंटे बैंक में रहने के चलते बुखार से तप रही प्रेमवती की हालत और बिगड़ गई और बैंक के अंदर ही उनकी मौत हो गई। परिजन के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बैंक मैनेजर अमित कटियार ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। उनका ज्वाइंट खाता था। महिला अधिक बीमार होने की वजह से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। इसलिए भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए।