फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a woman died in an accedent when reterning home with her son on bike

बेटे संग दवाई लेकर लौट रही महिला की मौत

Wed, 07 Oct 2015 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Wed, 07 Oct 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
a woman died in an accedent when reterning home with her son on bike
मरने वाली महिला लखनपुर निवासी सावित्री (40), पति अशोक सिंह हैं। सावित्री अपने बेटे अंकुर के साथ बाइक से दवा लेने बदायूं आईं थीं। मां-बेटे दोपहर करीब दो बजे बदायूं से वापस लखनपुर जा रहे थे। रास्ते में लखनपुर मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से अंकुर की बाइक टकरा गई। हादसे में सावित्री की मौत हो गई जबकि अंकुर घायल हो गया। दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया, लेकिन हादसे के बाद वह अपनी बाइक छोड़ कर घटना स्थल से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों बाइक कब्जे में ले ली हैं। हादसे के बाद सावित्री के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घर में जा घुसा लोडेड ट्रक
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास केला से भरा एक ट्रक सड़क किनारे अनिल यादव के घर में घुस गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 1 बजे हुआ। फर्रुखाबाद की ओर से केले से लदा ट्रक मंडी समिति के पास अनिल यादव के घर में घुस गया। बाद में पुलिस ने क्रेन के जरिए ट्रक को हटवा कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed