{"_id":"66aeb2c049053c12670abf6a","slug":"a-well-dug-up-for-the-pipeline-instructions-for-action-badaun-news-c-123-1-sbly1002-123505-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पाइप लाइन के लिए खोद दिया खड़ंजा, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पाइप लाइन के लिए खोद दिया खड़ंजा, कार्रवाई के निर्देश
Sun, 04 Aug 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
बिसौली तहसील में लोगों की शिकायतें सुनतीं डीएम निधि श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी। स्रोत-प्रशास
बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बिसौली परिसर में किया गया। डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने पहुंचकर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनींं और उनका निस्तारण भी कराया।
इसी दौरान क्षेत्र के गांव कुढौली निवासी महिला ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि डीएम साहिबा गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन पानी की टंकी का कार्य अभी तक अपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खड़ंजे को उखेड़ तो दिया, लेकिन अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने उच्च अधिकारी से इसकी जांच कराकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्रवाई करने को निर्देशित किया है।
गांव नागपुर नूरपुर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत की। उन्होंने ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका एक जुलाई 2024 से ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। इस कारण उनकी धान की फसल सूख रही है। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। समाधान दिवस के अवसर पर विकास, पुलिस, राजस्व, जल निगम, विद्युत आदि विभागों की 40 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण हो सका। बची हुई शिकायतों का समय से निस्तारण के निर्देश संबंधितों को दिए। इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
-डीएम निधि श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। नवजात बच्चों का अन्नप्राशन किया। स्वयं सहायता समूह व प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर के बच्चों ने बनाए गए मॉडल व उत्पादों की प्रशांसा की।