फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wave of faith surged at Kachla Ganga Ghat, people took a dip and sought blessings of Mother Ganga.

Budaun News: कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का ज्वार, डुबकी लगा लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at Kachla Ganga Ghat, people took a dip and sought blessings of Mother Ganga.
कछला गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
बदायूं। ब्रह्म मुहूर्त की पहली बेला में ही मंगलवार सुबह कछला के गंगा घाट पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा की निर्मल धारा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
स्नान के बाद श्रद्धालु घाटों पर हवन-पूजन, कथा श्रवण और पितरों के तर्पण में जुटे रहे। दान-पुण्य के साथ-साथ नवजात बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। सुबह होते-होते पूरा क्षेत्र मेले के रंग में रंग गया। घाट पर पुलिस, पीएसी और फ्लड पीएसी के अलावा एसडीआरएफ, चार थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। जल पुलिस और गोताखोर मोटर वोट से लगातार गश्त करते रहे। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील दिनभर की गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने टीम के साथ घाटों का भ्रमण किया। सीओ ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी सुबह से रौनक रही
- कछला हाल्ट रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही रौनक रही। कछला गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण कई ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में अत्यधिक भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म यात्रियों से खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में पुलिस कर्मी रहे परेशान
कछला चौराहे से कछला गंगा घाट तक पूर्व में जगह-जगह पेड़ लगे थे, जो छाया देते थे लेकिन अब पेड़ नहीं रहे। हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए कछला चौराहे से गंगा घाट तक एक भी पेड़ सड़क किनारे नहीं होने से मंगलवार को भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी खासे परेशान रहे। तपती धूप में अंगोछा सिर पर डाल खड़े नजर आए।
अटैना घाट पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उसहैत। आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा के अटैना मुख्य घाट पर सुबह से ही लोग ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक आदि वाहनों से गंगा स्नान करने पहुंचे। बाद श्रद्धालुओं ने नगर के कालसेन बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के बीच श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। गंगा में जल स्तर बढ़ जाने के कारण घाटों के ऊपर तक पानी चल रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैदी से डटी रहीं।

भीड़ कम होने पर दुकानदारों के हाथ लगी निराशा
दातागंज। रामगंगा के बेलाडांडी मुढा पुख्ता, नौनी टिकन्ना, नगरिया खनू और हजरत पुर स्नान घाट पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने अमावस्या पर स्नान कर दान-पुण्य किया। भीड़ कम होने पर दुकानदारों को निराशा हाथ लगी। खान पान की वस्तुएं और बच्चों के खेल-खिलौने आदि की अपेक्षा के अनुसार बिक्री नहीं हो सकी। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गंगा और रामगंगा दोनों जगह स्नान शांतिपूर्ण रहा है।

कछला गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

कछला गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed